गुरूवार, अप्रैल 18, 2024

‘आदिपुरुष’ का नया दमदार पोस्टर और ट्रेलर हुआ रिलीज, देखने को सब बेताब… इस दिन होगी मूवी रिलीज

मंत्रो से बढ़कर तेरा नाम…. जय श्री राम… जय श्री राम… राजा राम…। प्रभास की नई फिल्म ‘आदिपुरुष’ आजकल काफी चर्चा में है। पिछले साल अक्टूबर में इस मूवी के पहले पोस्टर को रिलीज किया गया था लेकिन यह इतना ट्रेडिंग में नहीं आया। लोगो ने इसका काफी मजाक भी बनाया, यह फिल्म धर्म से जुड़ी होने के कारण इसमें काफी कमियां निकाली गई।

आदिपुरुष मूल पुरुष को कहा जाता है यानि सबसे पहला पुरुष, किसी वंश या साम्राज्य की पहली कड़ी को आदिपुरुष कहा जाता है, लेकिन अब इसी मूवी का नया अवतार आया है जिसे बेहतरीन तरीके से बनाकर रिलीज किया गया है जिसका नाम आदिपुरुष हैं। पहले भी इस मूवी का नाम आदि पुरुष था। लेकिन अब इस मूवी में काफी अच्छी तरीके से काम करके इसका नया ट्रेलर लॉन्च किया गया है जो कि फिलहाल में चर्चित में है। इसके बारे में और जानकारी पाने के लिए हमारे आर्टिकल ध्यान से पढ़ें।

कैसी होगी मूवी, क्या होंगे ग्राफिक्स…?

आदिपुरुष महाकाव्य रामायण से प्रेरित आगामी भारतीय बॉलीवुड मूवी है। यह मूवी धर्म व जाति को काफी प्रभावित करती है। इस मूवी को भारत में ही शूट किया जा रहा है जो कि बाहुबली मूवी को भी पीछे छोड़ सकती है। आदिपुरूष मूवी को बनाने के लिए 600 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट हुआ है। इस मूवी को भारतीय संस्कृति से सिमिलर बनाया गया है। भारतीय सांस्कृतिक में लोह पुरुष राम पर यह मूवी आधारित हैं। इस मूवी को 3डी में शूट किया गया है, इस मूवी में पहले से ज्यादा रियलिस्टिक ग्राफिक्स देने की कोशिश की है जिसे देखकर इस मोशन पोस्टर में हमें साफ दिखाई देता हैं।

कौन-कौन से किरदार होंगे मूवी में…?

इस मूवी को बनाने के लिए 600 करोड़ का इन्वेस्ट किया गया है। जिसमें प्रभास फिल्म का मुख्य आकर्षण है जोकि श्री राम के रोल में दिखाई देंगे। कीर्ति सेनन माता सीता का रोल अदा करेंगी और सनी सिंह लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। देवदत्त नागे जोकि हनुमान जी का रोल इस मूवी में देंगे। वत्सल सेठ इंद्रजीत का रोल करेंगे। सेफ अली खान जो कि इस मूवी के सुपर विलन लंकेश्वर रावण के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा इस मूवी में आपको अमिताभ बच्चन, काजल, कीर्थी सुरेश, त्रुपति ट्रॉडमल और सोनल चौहान भी दिखाई देंगे। यह थे इस मूवी के कुछ किरदार…।

कब होगी ‘आदिपुरुष’ रिलीज …?

इस मूवी को जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। इस मूवी का मोशन पोस्टर में दिखाया गया। जिसमें इसकी रिलीजिंग डेट 16 जून 2023 हैं। 16 जून 2023 को इस मूवी को रिलीज कर दिया जाएगा। यह मूवी बाहुबली मूवी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि बाहुबली की दोनों मूवीज का बजट 450 करोड़ था जबकि इस मूवी का बजट 600 करोड़ है। यह मूवी हमारी संस्कृति को दोबारा से याद दिलाने के लिए बनाई गई है, इससे लोग रामायण की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मूवी की कुछ अन्य जानकारी..।

इस मूवी को 2 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जो है हिंदी, तेलगु। इस मूवी को 3 भाषाओं में डब किया जाएगा तामिल, कन्नड़, मलयालम।

निर्देशक: ओम राउत।

निर्माता: ओम राउत, भूषण कुमार, राजेश मोहनन, कृष्णा कुमार।

बजट: 6 बिलियन INR।

संगीतकार : अंक :संचित बल्हारा अंकित बल्हारा गीत : अजय – अतुल।

छायाकार : कर्थिक पलानी।

स्टूडियो : टी-सीरीज रेट्रो फाईल्स।

वितरण : AA फिल्म्स (उत्तर भारत) युव्ही क्रिएशन्स (तेलुगू)।

Latest Posts

Latest Posts