शनिवार, अप्रैल 20, 2024

BGMI Official update: बीजीएमआई सर्वर हो गया चालू! (29 मई 2023)

दोस्तों अभी तक आपने Battleground mobile India गेम को डाउनलोड कर लिया होगा या फिर पहले से डाउनलोड है तो उसे अपडेट कर लिया होगा और अब आप इंतजार कर रहे होंगे कि BGMI सर्वर कब चालू होगा, कब आप गेम खेलना शुरू कर सकते हैं।

जैसा कि आपको पता है कि बीजीएमआई के बैन होने के 10 महीने बाद इसे फिर से भारत में 22 मई 2023 को अनबन किया गया। अनबैन होने के बाद krafton की तरफ से ऑफिशयल नोटिस जारी किया गया कि Battleground mobile India गूगल प्ले स्टोर पर 27 मई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया और 29 मई को आप इस गेम को खेल सकते हैं। वैसे तो अभी तक है यह गेम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है लेकिन हो सकता है कि आज सभी आईओएस यूजर के लिए भी उपलब्ध हो जाए। Krafton की तरफ से यह सूचना आ सकती है।

BGMI unban in India

BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) को भारत में बैन कर दिया गया था। भारत सरकार ने जुलाई 2022 में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालाँकि, 22 मई, 2023 को गेम के डेवलपर क्राफ्टन के बाद प्रतिबंध हटा लिया गया था, जिसने भारत सरकार के नियमों का पालन करने के लिए खेल में कई बदलाव किए।

Bgmi को भारत में अनबन किया जा चुका है लेकिन भारत सरकार ने शर्त रखी है कि अभी के लिए यह केवल 90 दिनों के लिए ही अनबन होगा। यदि यह भारत सरकार के नियमों का पालन करता है तो फिर हमेशा के लिए प्रतिबंध हटाया जा सकता है। गेम में कुछ नियमों को बदलाव किया गया है जैसे ब्लड का कलर लाल नहीं होकर अब हरा होगा, साथ ही खेलने के लिए टाइम लिमिट लगा दी गई है यानी अब आप इसे लगातार कई घंटो तक नहीं खेल सकते हैं और साथ ही यदि सुरक्षा से संबंधित किसी प्रकार का डेटा लीक होने की सुचना मिलती है तो इसे फिर बैन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ो👉  BGMI available on play store in India गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी!

BGMI server open date and time

10 महीने के लंबे इंतजार के बाद आप बीजीएमआई लवर्स काफी एक्साइटेड हो रहे हैं कि जल्द से जल्द BGMI का सर्वर ओपन हो और वह गेम को खेल सके। krafton की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया था कि Battleground mobile India को 29 मई 2023 यानि आज खेल सकते हैं। BGMI सर्वर आज 29 मई 2023 सोमवार के दिन सुबह 10:00 बजे चालु हो जाएगा। वैसे krafton की तरफ से सर्वर चालु होने के समय के बारे में कोई भी ऑफिशियल सूचना नही दी गई है। लेकीन

BGMI खेलने के लिए क्या करें?

BGMI सर्वर 29 मई, 2023 को 10:00 AM पर शुरु हो जाएगा। गेमर्स आज से Google Play Store से गेम को preload कर सकते हैं।

बीजीएमआई को प्रीलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

  • Google Play Store पर जाएं।
  • “Battleground mobile India” या “BGMI” टाइप करें और खोजें।
  • आपके मोबाइल स्क्रीन पर BGMI एप्लीकेशन दिखाई देगी।
  • उसके सामने”Install” के बटन पर टैप करें।
  • एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर, गेम स्टार्ट करने के लिए “open” के बटन पर टैप करें।
  • जैसे ही सर्वर लाइव होगा आप गेम खेलना शुरू कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दें कि सर्वर केवल 29 मई, 2023 को सुबह 10:00 बजे ही ओपन होगा। इससे पहले प्रीलोडेड होने पर भी आप गेम नहीं खेल पाएंगे।

Latest Posts

Latest Posts