सोमवार, अप्रैल 29, 2024

TATA NEU App: एक ही ऐप में इतने सारे फीचर्स, जानकर हो जाएंगे हैरान…!

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे ही लोगों के जीवन जीने के तरीके में भी बदलाव होते जा रहे हैं। आजकल मोबाइल फोन के इस्तेमाल से हर चीज डिजिटल हो चुकी है। शॉपिंग से लेकर ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग आदि सभी अब ऑनलाइन हो चुकी है। अब लोग बाजार में खरीदारी करने की जगह घर बैठे मोबाइल फोन से ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं और टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन कोई ना कोई नए ऐप लॉन्च किए जाते हैं। लोगों की बढ़ती हुई ऑनलाइन शॉपिंग करने की प्रवृत्ति को देखकर आए दिन नए-नए कमर्शियल ऐप लॉन्च किए जा रहे हैं जिस पर ऑनलाइन शॉपिंग की जा सके। इन्ही कमर्शियल प्लेटफॉर्म में से आपने TATA neu app के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा बड़ा प्लेटफार्म है जिस पर आप शॉपिंग से लेकर फ्लाइट बुकिंग, ग्रोसरी, हेल्थ, फाइनेंस, बिल पेमेंट्स, पर्सनल लोन, इंश्योरेंस, टाटा पे, UPI payment आदि से रिलेटेड अपने सभी कार्य कर सकते हैं। तो आइए अब हम इस ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

TATA Neu app क्या है?

TATA Neu app टाटा कंपनी के द्वारा अपना खुद का Tata super app है जिसे 7 अप्रैल 2022 को लांच किया गया था। ऐप अपने कस्टमर्स को एक ही प्लेटफार्म पर कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इससे इस ऐप के जरिए आप तो ऑनलाइन शॉपिंग बिल पेमेंट रिचार्ज आदि कई काम कर सकते हैं। आसान भाषा में हम आपको बताएं तो अभी तक हम शॉपिंग करने के लिए amezone, filpcart, या अन्य किसी शॉपिंग ऐप का इस्तेमाल करते थे और रीचार्ज व बिल पेमेंट्स के लिए phone pay, Google pay या Paytm का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन TATA neu app एक ऐसा ऐप हैं जो एक ही प्लेटफार्म पर आपको शोपिंग, रीचार्ज, बिल पेमेंट यहां तक कि ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग आदि कर सकते हैं। अब ये सभी काम कर ने के लिए आपको अलग अलग ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्ही सभी विशेषताओं के कारण इस ऐप को Tata super app का दर्जा दिया जा रहा है।

अब आप Tata neu app के बारे में जान गए होंगे। लेकिन अब बात आती है कि इस ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? इस ऐप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, पेमेंट, रिचार्ज, बुकिंग आदि कैसे कर सकते है? आइए Tata neu app के बारे में चर्चा करते हैं।

Tata neu ऐप के फिचर्स

टाटा न्यू ऐप एक बड़ा प्लेटफार्म है जिस पर आपको बहुत सारे अलग अलग फिचर्स मिलेंगे। तो आइए इन फीचर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं:

Tata neu app features

Tata pay

Tata pay का इस्तेमाल करके आप किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन कर सकते है। इसके द्वारा आप Phonepay, Google pay, Paytm की तरह पैसों का लेनदेन कर सकते है। और साथ ही रीचार्ज, बुकिंग आदि कर सकते हैं। Tata pay का यूज करने के लिए आपको UPI के लिए रजिस्टर्ड करना होगा। Tata neu app पर आपके मोबाइल नंबर ही आपकी UPI ID होगी। इसके द्वारा आप मोबाइल रीचार्ज, DTH, fast tag, Cable TV आदि के रीचार्ज कर सकते है। इलेक्ट्रिसिटी बिल, सिलेंडर बुकिंग, वाटर बिल, लैंडलाइन बिल आदि का पेमेंट कर सकते है। इसके अलावा loan repayment, insurance और municipal tax भी भर सकतें हैं।

Neu pass

Neu pass टाटा न्यू ऐप का एक reward program है जिससे आपको बहुत सारे बेनिफिट्स मिल सकतें है। यदि आप Tata neu ऐप के जरिए shopping, booking, food order, travel tickets booking करते हैं तो आपको खरीदे गए प्रत्येक प्रॉडक्ट पर कम से कम 5%Neu coins मिलते हैं। एक Neu coin 1 रुपए के बराबर होता है। इसके अलावा यदि आप Neu pass के साथ grocery, food और shopping करते हैं तो आपके प्रॉडक्ट की फ्री डिलीवरी होगी।

Neu coins

Nue coin आपको कोई भी प्रोडक्ट के साथ डिस्काउंट के रूप में मिलते है जोकि 1₹ के बराबर होता है, जिसकी मदद से आप कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकता है या फिर उन्हें अपने अकाउंट में ट्रांसफर भी कर सकते हैं। Neu coins आप कभी भी कमा सकते हैं, जब चाहें शॉपिंग, बुकिंग, फूड ऑर्डर करके coin अर्न कर सकते है। इन neu coins का इस्तेमाल Tata pay के द्वारा payments में कर सकते हैं।

Shopping

Tata neu ऐप विशेष रूप से शॉपिंग के लिए बनाया गया है। यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो Tata neu app एक बेहतरीन ऐप है। यहां आपको शॉपिंग के लिए बहुत सारी कैटेगरी और ब्रांड्स मिल जाएंगे। यहां आप किसी भी प्रकार की कैटेगरी में शॉपिंग कर सकते हैं। जैसे: Electronics, Grocery, Health, Fashion and lifestyle, Food आदि।

Stories

यह Tata neu ऐप का एक स्पेशल फीचर है जो कि एक ऑनलाइन मैगज़ीन की तरह है। यानि इस फीचर के जरिए हम अपने इंटरेस्ट के अनुसार यहां आर्टिकल्स और विडियो देख सकते हैं। Stories वाले ऑप्शन में आपको Tata IPL, tech bulletin, travel, food, fashion आदि से संबंधित पोस्ट और विडियो मिलेंगे।

आसान भाषा में stories को समझाएं तो जिस प्रकार आप Tata neu ऐप के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए google पर सर्च करके हमारे इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं और ऐप से रिलीटेड जनकारी प्राप्त कर रहे हैं उसी प्रकार Stories में tech bulletin, travel, food, fashion, IPL आदि के आर्टिकल और वीडियो देख सकते हैं। IPL वाले ऑप्शन में TATA IPL 2023 से जुड़े हुए आर्टिकल्स, tech bulletin में किसी भी स्मार्टफोन के फिचर्स, प्राइज, watch, led speaker, smartphones, earbuds, audio system आदि से संबंधित आर्टिकल्स मिलेंगे, food digest वाले ऑप्शन में किसी भी food की रेसिपी, और cooking से रिलेटेड आर्टिकल्स मिलेंगे। Fashion वाले ऑप्शन में ब्यूटी प्रॉडक्ट, ब्यूटी टिप्स आदि, travel वाले ऑप्शन में घूमने के लिए कुछ खास जगहों के नाम और उनकी स्पेसिफिकेशन से सम्बन्धित आर्टिकल्स मिलेंगे।

Finance

Tata neu ऐप में आपको फाइनेंस का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें आप live buy price के साथ 24 कैरट pure gold खरीद सकते हैं। 10 लख रुपए से उपर तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।

साथ टाटा न्यू की तरफ़ से TATA Neu card भी प्राप्त कर सकते है। इस कार्ड से यदि आप Tata neu पर Non-EMI खर्च करते हैं तो आपको 5% neu coins वापस प्राप्त होते हैं, और Tata neu के अतिरिक्त अन्य ब्रांड्स पर खर्च करते हैं तो 1.5% neu coins वापस प्राप्त होते हैं। UPI खर्च पर 1.5% neu coins वापस प्राप्त होते हैं।

अंतिम शब्द

Tata neu app आपके लिए एक बेहतरीन ऐप हो सकता है यदि आप इसे इस्तेमाल करने के तरीके को जानते हैं। यदि आप इस ऐप के सभी फीचर्स को बारीकी से जानते हैं और उन्हें कैसे यूज करें आदि के बारे में जानते हैं तो Tata neu ऐप के द्वारा आप बहुत सारे अपने निजी जिन्दगी के काम आसान कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको Tata neu ऐप के कुछ ख़ास फीचर्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। आशा है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और Tata neu app के बारे में जो कन्फ्यूजन थी वो कुछ हद तक दूर हो गई होगी।

Latest Posts

Latest Posts