Xiaomi ने Xiaomi 13 series को भारत में लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही Xiaomi 12 pro के Android 13 आधारित miui 14 का अपडेट भी लॉन्च किया गया। शाओमी के इस नए अपडेट से फीचर्स में कौन कौन से बदलाव होगें और कौनसे मोबाइल फोन को miui 14 का यह update मिलेगा। आइए इस नए अपडेट में कौनसे फीचर्स और miui 14 का यह अपडेट मिलने वाले फ़ोन की लिस्ट जानें।
MIUI 14 features

इंडिया में miui 14 का अपडेट रॉलआउट होना शुरु हो चूका है। Miui 14 के नए अपडेट को मिलने के बाद फोन की परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा और बेहतर होगी। इस नए miui 14 में setting menu के अंदर नए आइकॉन देखने मिलेंगे जो काफी colourful हैं। इसके अलावा सेटिंग मेनू में कोई नया फीचर ऐड नहीं किया गया है। इसके अलावा इसमें Enlarge का फीचर आ गया है जिससे आप नया फोल्डर क्रिएट कर सकते हैं। इस फोल्डर में ऐप का साइज बड़ा होगा। जहां से आप सीधे उस ऐप को ओपन कर सकते हैं। नए अपडेट में बहुत सारे विजेट्स आ गये हैं। इसके अलावा आप फ्लोटिंग विंडो में एक साथ तीन ऐप चला सकते हैं। MIUI के इस नए अपडेट में आपको दो नए ऐप मिलेंगे। सबसे पहला Game centre ऐप जिसमें आप बिना इंस्टॉल किए गेम खेल सकते हैं। इसमें आपको बहुत सारे गेम्स देखने को मिलेंगे। दूसरा safty App जिससे फोन की सिक्योरेटी के लिए काफ़ी सारी सेटिंग्स कर सकते हैं। साथ ही आपको इस नए अपडेट में बहुत सारे wallpaper मिलेंगे, जो बहुत ही खूबसूरत है।

miui के इस नए अपडेट में मेमोरी फुटप्रिंट्स को कम कर दिया गया है यानि अब केवल 8 apps ही ऐसे हैं जो प्री इंस्टॉल्ड है जिन्हे अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा।miui के इस नए अपडेट में एक स्पेशल फीचर ऐड किया गया है जिसमें गैलरी में किसी भी फोटो के बैकग्राउंड में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त चीजों को रिमूव कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी फोटो को एडिट करके आप फोटो के बैकग्राउंड को भी चेंज कर सकते हैं इसमें आपको बहुत सारे कलरफुल बैकग्राउंड मिलेंगे। इस प्रकार miui 14 ने बहुत सारे फीचर्स शामिल किए हैं जो फोन की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं।
इन स्मार्टफोन को मिलेगा miui 14 का अपडेट…
MIUI 14 का यह अपडेट Xiaomi, realme और poco के स्मार्टफोन को मिलेगा। जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है। यदि आप भी इस लिस्ट में दिए गए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी miui 14 अपडेट कर सकते हैं।
Xiaomi | Redmi | Poco |
---|---|---|
Xiaomi 13 pro | Redmi Note 12 Pro+ 5G | POCO F4 5G |
Xiaomi 12 pro | Redmi Note 12 Pro 5G | POCO X3 Pro |
Mi 11 Ultra | Redmi K50i 5G | POCO M5 |
Mi 11X pro | Redmi Note 12 5G | POCO M4 5G |
Mi 11 T pro | Redmi Note 11 Pro | POCO C55 |
Mi 11x | Redmi Note 11 Pro Max | POCO M4 Pro |
Xiaomi 11 lite 5G NE | Redmi Note 11 | POCO X4 Pro 5G |
Xiaomi 11i | Redmi Note 11S | POCO M4 Pro 5G |
Xiaomi 11i Hyper charge | Redmi Note 11 Pro 5G | |
Xiaomi pad 5 | Redmi Note 11T 5G | |
Mi 10 | Redmi Note 10 5G Pad | |
Mi 10i | Redmi Note 10 | |
Mi 10T | Redmi Note 10S | |
Mi 10 pro | Redmi 10 Prime 2022 | |
Redmi 10 Prime | ||
Redmi 10 | ||
Redmi pad |