शनिवार, अप्रैल 27, 2024

Indus Battle Royale क्या है? Indus game/IBR कैसे खेलें?

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारी वेबसाइट kaisele.com पर स्वागत है। फ्रैंड्स, आजकल आपने indus game के बारे में काफी चर्चा सुनी होगी। भारत में जब से PUBG और BGMI बैन हुआ है उसके बाद game players को अब गेम खेलने में इतना मजा नहीं आ रहा होगा। PUBG और BGMI को खेलने में जो मजा आता था उसको वापस लाने के लिए अब भारतीय गेमिंग कंपनियां INDUS BATTLE ROYALE game ला रही है। दोस्तों हम आपको बता दें कि यह indus game बहुत ही मजेदार होने वाला है। गेम के अंदर कुछ नए और आकर्षक characters आने वाले हैं। इसमें एक रहस्यमयी Plante होगा। जहां पर आपको PUBG, BGMI, FREEFIRE आदि की तरह मैप के जरिए गेम खेलना होगा।

आपको पता होगा कि 26 जनवरी 2023 के दिन Indus Battle Royale का पहला game play रिलीज हुआ। Indus का ट्रेलर देखने के बाद गेम के बारे में काफी कुछ जानकारी मिलती है। तो आज की हमारी यह पोस्ट Indus Battle Royale/IBR के बारे में हैं। इस पोस्ट में आपको विस्तृत जानकारी प्राप्त होंगी कि Indus Battle Royale गेम क्या है, Indus Battle Royale गेम कब launch होगा, indus Battle Royale गेम कैसे खेलें? Indus game download कैसे करें, और साथ ही indus game install करने के लिए pre-registeration कैसे करें आदि सवालों की चर्चा करेंगे। इसके अलावा इस game में आपका क्या character होगा, हथियार कैसे होंगे, आपको क्या क्या task complete करने होगें और वो कौनसा reason है जिसके कारण आप Indus में है।

Indus Battle Royale गेम क्या है?

दोस्तों आजकल indus game काफी चर्चा में चल रहा है जिसे सुनकर आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह Indus Battle Royale game kya hai? तो हम आपको बता दें कि यह इंडस बैटल रॉयल गेम pubg और bgmi की तरह ही एक action game है जिसे भारत की supergaming कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह game पूरी तरह से made in India गेम है। यह एक upcoming Indian battle game है जिसमें pubg, freefire और bgmi आदि की तरह बहुत सारे लोग live खेल सकते हैं। हम जानते हैं कि इंडस गेम एक made in India गेम है लेकिन इसे पूरी दुनिया में खेला जा सकेगा। यानि यह गेम worlwide होने वाला है।

Indus game kya hai in hindi
Indus Battle Royale game

Indus Battle Royale गेम एक online video game है जिसके फिचर्स काफी हद तक PUBG और Fortnite से मिलते जुलते है। अब हम बात करते हैं कि इस स्वदेशी Indus Battle Royale game को कौनसी specification है जो अन्य games से अलग बनाता है, तो वो specifications कुछ इस प्रकार है कि एक तो इनमे जो characters है उनमें indian culture की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें आपको virlok का मैप मिलेगा जो लगभग 2.5 km sq. के area का होगा। और जो Guns होगी वो भी काफी defferent type की होगी, साथ ही यदि आप cosmium जो कि game का मुख्य उद्देश्य है, को हासिल कर लेते हैं तो आप game जीत जायेंगें। चलिए अब हम इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करते हैं।

Indus गेम कब release होगा?

दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि यह indus गेम आजकल काफी चर्चा में चल रहा है लेकिन आखिर यह Indus game kab launch hoga? इसके बारे में आप जरूर जानना चाह रहे होंगे। दोस्तों आप यह तो जानते हैं कि Indus Battle Royale game का ट्रेलर तो 26 जनवरी को ही रिलीज हो चुका है लेकिन यह इंडस बैटल रॉयल गेम अभी तक प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है तो हम आपको बता दें कि इंडस के रिलीज़ होने के बारे में अभी कोई भी ऑफिशियल सूचना नहीं आई है। भारत की सुपर गेमिंग कंपनी की तरफ से अभी इसके लॉन्च होने की कोई date announce नहीं की गई है। लेकिन हम अनुमान लगा सकते हैं कि indus Battle Royale गेम इसी साल में आ जाएगा। इसके लॉन्च होने में अभी कुछ समय लग सकता है। जब यह गेम प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा तो उसके बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी।

Indus game download कैसे करें?

दोस्तों यदि आप भी नए दमदार indus Battle Royale game को खेल कर मजा लेना चाहते हैं लेकिन आप सोच रहे होंगे कि इस इंडस गेम को डाउनलोड कैसे करें (Indus Battle Royale game download kaise kare) तो हम आपको बता दें कि यह इंडस बैटल रॉयल गेम अभी प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

यह एक upcoming game है, यानी कि यह कुछ दिनों में यह गेम play store पर आ जाएगा। लेकिन इंडस गेम के आने से पहले इसकी pre-registration शुरू हो गई है। यानि जब यह indus game launch होगा तो प्री – रजिस्ट्रेशन करने के बाद autometic ही आपके मोबाइल में इंडस गेम install हो जाएगा। और फिर आप यह गेम खेल सकते हैं। तो आइए अब हम जानते हैं कि इंडस गेम डाउनलोड करने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Indus game pre registeration kaise kare?

दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि यह pre registration क्या होता है, और indus गेम को खेलने के लिए प्री रजिस्ट्रेशन क्यों और कैसे करें। तो हम आपको बता दें कि किसी भी गेम के आने से पहले प्री रजिस्ट्रेशन किया जाता है, यानी यदि आप प्री रजिस्ट्रेशन करते हैं तो उस गेम के लॉन्च होने के बाद वह गेम अपने आप ही आपके फोन में install हो जाएगा और आप उस गेम को खेल सकते हैं। IBR गेम का प्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और आप इंडस बैटल रॉयल गेम के लिए फ्री में प्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई fees नहीं देनी होगी। तो आइए हम जानते हैं कि lndus battle royale ka pre registration kaise kare? सबसे पहले आपको नीचे दी गई लिंक पर click करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इंडस बैटल रॉयल गेम open हो जाएगा। वहां आपको install का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। उसके बाद आपको ok पर क्लिक करना होगा। अब आपका प्री रजिस्ट्रेशन हो चूका है।

इसके अलावा आप सीधे Google Play Store से भी प्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल में inds battle royale गेम search करना होगा। सर्च करने के बाद आपके सामने बैटल रॉयल गेम दिखाई देगा। उसके सामने install का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और फिर pre registration करने के लिए ok पर क्लिक करें। इस प्रकार आप indus game के लिए फ्री में pre registration कर सकते हैं।

Indus Battle Royale गेम कैसे खेलें?

Indus game kaise khele in hindi:

दोस्तों आपने Indus battle royale game का ट्रेलर तो देख लिया होगा। अब आप Indus Battle Royale को खेलने के लिए काफी उत्साहित होंगे। आप जानना चाहते होंगे कि इस game में क्या क्या नए फीचर्स होंगे, indus game कैसे खेला जाएगा, IBR के बारे मे आपके मन में बहुत सारे सवाल होंगे।

वैसे तो अभी यह गेम release नहीं हुआ है तो हम इसके बारे में ज्यादा कुछ विस्तार से नहीं बता सकते हैं लेकिन इसके ट्रेलर को देखकर हम आपके लिए कुछ जानकारी इकट्ठा करके लाए हैं। इसके कुछ फीचर्स के बारे में, इसके characters आदि के बारे में बताएंगे और साथ ही इंडस गेम कैसे खेले (IBR kaise khele?) इसके बारे में भी कुछ चर्चा करेंगे।

Indus एक प्लेनेट है जिस पर आपको virlok का मैप दिया जाएगा। यहां virlok एक रहस्यमयी आइसलैंड है, जहां पर portal के द्वारा आपको drop किया जायेगा। यहां पर आपका mission एक प्रतिष्ठित तत्व Cosmium को हासिल करना होगा। आपको इस battleground में हथियारों के साथ fight करते हुए cosmium को ढूंढना होगा। जैसे PUBG मे uc और free fire में diamond 💎 का जो role है वो ही cosmium का IBR में है।

Indus game characters

Indus game में जो characters होने वाले हैं वह काफी अलग होने वाले हैं। इन characters को इंडिया के culture से जोड़कर बनाया गया है। तो आइए हम इनके character को एक-एक करके जानते हैं।

Mythwalker:

Indus game में जो players होने वाले हैं उनका role mythwalker कर के रूप में होगा। यानि जो गेमर्स Indus Battle Royale में गेम खेलेंगे वह mythwalker होंगे। Mythwalker के रूप में 6 अलग-अलग character दिए गए हैं। जिसमें male और female दोनों है।

COVEN:

यह COVEN एक chriminal orgenisation है जो mythwalker को cosmium के लिए indus पर भेजती है। Mythwalker के 6 कैरक्टर्स coven under में रहकर काम करते हैं। Mythwalker लड़ाई करके कॉस्मियम लाते है और COVEN को देते हैं।

Indus Battle Royale character name:

NULL (male)

Characters of indus game

VOID (female)

Indus game characters name list

ADAM (male)

Indus game characters name

ADYA (female)

IBR game characters

BIG GAJ – इसकी structure हाथी के जैसी है।

Indus game characters

SIR TAJ – इसकी structure ताजमहल के जैसी है।

Indus Battle Royale game characters

IBR game में आपको ये 6 character दिए जाएंगे। इनमें से आपको कोई एक character सेलेक्ट करना होगा। इनमें से किसी एक character का role करते हुए आपको गेम खेलना होगा और कॉसमियम हासिल करना होगा। तब ही आप इस game के विजेता होगें।

Gun Name list

  • GUDGEMENT gun
  • TEMPEST CFA gun
  • A27 LOCUST gun
  • KISMAT CS10 gun
  • DEVASTATOR gun
  • VANTAGE gun
  • V-FURY gun

Indus Battle Royale game FAQ

क्या मैं Indus game फ्री खेल सकता हूं?

हां, indus battle royale game को आप बिल्कुल free में खेल सकते हैं। इस game को खेलने के लिए आपको किसी भी प्रकार का pay नहीं करना होगा।

मैं indus game को कौन कौनसे devices में खेल सकता हूं?

Indus game को PC, Mobile और console में चलाया जा सकेगा।

indus game कितने MB का है?

indus game लगभग 500MB से 1GB तक हो सकता है। इसके बारे में कोई confrim info नहीं है। जब indus game play store पर आ जाएगा, तब इसके app size के बारे में पता चल जाएगा।

Indus game के supported devices कौनसे हैं?

indus game download करने के लिए आपके फोन में 4GB RAM होनी चाहिए और यदि आपका Android 6.0 + है और iOS 11+ है तो आप indus game खेल सकते हैं।

Indus game कब releas होगा?

अभी तक भारत की supergaming कंपनी ने कोई भी oficial announcement नहीं किया है कि गेम play store पर कब आएगा। लेकिन एक अनुमान के तौर पर हम बता सकते हैं कि यह लगभग इसी साल में लॉन्च हो जाएगा। यानि हम कहे हैं सितंबर अक्टूबर तक play store पर उपलब्ध हो जाएगा।

निष्कर्ष:

आशा है दोस्तों आपको Indus Battle Royale game के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना कि इंडस गेम क्या है, इंडस गेम के लिए प्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें, इंडस गेम के कैसे खेले और साथ ही आपने Indus battle royale game के characters के बारे में भी जाना।

तो आने वाला यह Indus Battle Royale game कैसा होगा? इसके बारे में आपके क्या विचार है, क्या यह है गेम पब्जी और बिजी एमआई जैसे games को टक्कर देगा, क्या यह भी उतना ही मजेदार होगा, अपने विचार comment box में जरूर लिखें।

धन्यवाद….।

Latest Posts

Latest Posts