सोमवार, दिसम्बर 4, 2023

“BGMI is come back.” लेकिन केवल 90 दिनों के लिए… जानें जरूरी अपडेट

BGMI लवर्स के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी आई है कि बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को फिर से unban किया जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा ये फैसला लिया है कि बीजीएमआई को फिर से रिलॉन्च किया जाएगा लेकिन यह केवल 90 दिनों के लिए ही होगा। यानि कि bgmi का अस्थाई रूप से फिर से unban किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया का जो पुराना अपडेट था उसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और आने वाले नए अपडेट में कुछ लिमिट और बदलाव के साथ BGMI को रिलॉन्च किया जाएगा। तो आइए इस खबर पर चर्चा करते हैं कि BGMI को भारत में फिर से वापस कब लाया जाएगा, आने वाले नए अपडेट में क्या-क्या लिमिट होगी, क्या क्या नए बदलाव होंगे।

क्यों किया गया था भारत में BGMI को बैन?

आईटी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा जुलाई 2022 में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। सरकार ने प्रतिबंध के कारण के रूप में सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि BGMI यूजर्स का डेटा चीन के सर्वरों को भेजा जा रहा था। इसलिए भारत सरकार ने बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया को भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। हालांकि BGMI के पुराने अपडेट्स को खेल सकते हैं लेकिन भारत में बैन होने के बाद इसके नए अपडेट नहीं आए।

BGMI के old version हुए बैन…

BGMI के बैन होने के बाद इसके नए अपडेट्स नहीं मिले। लेकीन यूजर्स BGMI के पुराने अपडेट्स को खेल सकते थे। लेकिन जब से बीजीएमआई के रिलॉन्च होने की खबर सामने आई है उसके बाद BGMI के पुराने वर्जन को बैन कर दिया गया है। अब आप उसे ना ही खेल सकते हैं और ना ही play store से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ो👉  BGMI available on play store in India गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी!

90 दिनों के लिए होगा BGMI unban…

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने ट्वीट करके बताया है कि BGMI ऐप ने data सुरक्षा से संबंधित चिंताओं को दूर किया है इसलिए सरकार द्वारा बीजीएमआइ को फिर से unban किया जा रहा है। लेकीन इसे केवल 90 दिनों के ट्रायल पीरियड के लिए ही unban किया जा रहा है। इस ट्रॉयल के दौरान सुरक्षा सम्बन्धित पहलुओं पर सरकार की कड़ी नजर रहेगी। यदि इस पीरियड के दौरान bgmi से डेटा लीक होने या किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो इसे वापस से बैन किया जाएगा। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो bgmi से पूरी तरह से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

किस तारीख को भारत में आएगा, BGMI?

पिछले कुछ सालों में भारत में 300 से ज्यादा ऐप्स को बैन किया जा चुका है। इसमें BGMI भी है जिसे जुलाई 2022 में play store और app store से हटा दिया गया था। लेकिन अब सरकार की ओर से बीजीएमआईं को भारत में वापस लाने के लिए मंजूरी मिल गई है। BGMI ही ऐसा ऐप है जिसे वापस ले unban किया जाएगा।

आधिकारिक तौर पर यह बता दिया गया है कि बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया को भारत में unban किया जाएगा। krafton ने पुष्टि कि है कि अब कुछ दिनों में bgmi को रिलॉन्च किया जाएगा। वैसे बीजीएमई भारत में किस तारीख को आएगा इसकी कोई भी ऑफिशियल सूचना नही दी गई है। लेकिन बीजीएमआई जल्द ही प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर डाऊनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ो👉  BGMI unban date 2023 in India/New Update

BGMI के रिलॉन्च होने के बाद क्या- क्या बदलाव और लिमिट होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि BGMI के रिलॉन्च होने के बाद उसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।

  • यूजर्स Battle ground mobile India गेम को केवल एक निश्चित समय सीमा में ही खेल सकते हैं यानि आने वाले नए अपडेट में गेम खेलने के लिए एक सीमा निश्चित तय की गई है। यूजर्स गेम को कई घंटो तक नहीं खेल सकेंगे।
  • आने वाले नए अपडेट में ब्लड कलर चुनने का ऑप्शन नहीं होगा। यानि इसमें Blood का कलर लाल की जगह हरा होगा, जिसे डिफॉल्ट के रुप में सेट किया जाएगा।

इन बदलाव के साथ ही BGMI को प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में वापस लाया जाएगा।

Latest Posts

Latest Posts