रविवार, अप्रैल 28, 2024

क्रिक्रेट लवर्स के लिए खुशखबरी, Disney+Hotstar ने एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा ऐलान…

IPL 2023 का समापन हो चूका है। जियो टेलिकॉम कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए jio cinema पर फ्री में टाटा आईपीएल 2023 के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग किया। इससे jio cinema ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। जियो सिनेमा ने अपने डाउनलोडर्स की संख्या 100M+ हासिल करके रिकॉर्ड बनाया है। लोगों ने आईपीएल मैच हॉटस्टार की बजाय जियो सिनेमा पर देखना पसंद किया क्योंकि Hotstar पर आईपीएल मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता हैं। Jio cenema की इस सफलता को देखते हुए अब Disney Hotstar ने भी एलान किया है कि अब वह भी आने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 को सभी यूजर्स के लिए फ्री में लाइव स्ट्रीम करेगी, यानि अब Disney Hotstar पर मैच देखने के लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। तो आइए इस खबर पर चर्चा करते हैं।

ICC World Cup 2023 free streaming

हाल ही में, jio cinema ने टाटा आईपीएल 2023 के दौरान मैच की फ्री स्ट्रीमिंग की थी। और अब Disney+Hotstar ने भी अपने यूजर्स के लिए जियो सिनेमा की तरह ही आगामी ICC World Cup 2023 और Ashia cup के लिए फ्री स्ट्रीम करेगी। होने वाले इन वर्ल्ड कप और एशिया कप 2023 के मैचों का सीधा प्रसारण Disney+Hotstar पर किया जाएगा।

16 वें सीजन के टाटा आईपीएल 2023 के दौरान डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल की थी, जहां पर 505 मिलियन लोगों ने आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा था।

जल्द शुरु होने वाला है ICC World Cup 2023

ICC के द्वारा भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2023 तक आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन किया जाएगा।। इस बार ICC World Cup 2023 की मेजबानी भारत करेगा। ICC world cup में कूल 48 मैच खेलें जायेंगे जिनमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 8 टीमें क्वालिफाई कर चुकी है और 2 टीमें क्वालिफाई करेंगी। फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, गुजरात में होगा। और बता दें कि एशिया कप की शुरुआत इस साल सितंबर में होगी। लेकिन इसकी अभी कोई ऑफिशियल सुचना नही आई है। इस बार आपकों वर्ल्ड कप देखने के लिए Hotstar पर सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इस बार सभी डिज्नी प्लस हॉटस्टार यूजर्स बिल्कुल फ्री में लाइव आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 देख पाएंगे। ICC World Cup 2023 और Asia Cup 2023 को देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार की मेंबरशिप लेने की आवश्यकता नहीं है।

Latest Posts

Latest Posts